सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। करीब एक दर्जन व्यक्तियों द्वारा पंजाब के व्यक्ति श्रवण कुमार को दामुही सांप को दिखाकर उसकी कीमत करोड़ों रूपये बताकर 72 लाख रूप्ये की ठगी की गई थी। इसके सम्बंध में थाना चिलकाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि चिलकाना पुलिस ने आरोपी आस मौहम्मद, जसवंत, सरफराज, इरशाद को 11 लाख रूपये सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इन आरोपियों में से एक आरोपी कारहसन को चिलकाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।