सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। श्रीरामजन्म भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मंदिर, मस्जिद सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया।
गौरतलब है कि श्री राम मंदिर और बाबरी मस्जिद फैसला 9 नवंबर को सुनाया गया था। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन शहर व देहात क्षेत्र में पूरी तरह से मुस्तैद थी। इस बारे में एसएसपी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर फैसले से पहले और बाद की स्थिति जस की तस है। सहारनपुरवासी बिल्कुल भाईचारे की तरह ही रह रहे हैं। हालांकि फैसले के बाद से ही स्थानीय पुलिस बल के साथ पोस्ट को भी लगाया गया है। लेकिन स्थिति पहले जैसी ही है। लोग अपने घरों से निकलते हैं और अपने काम पर जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की निगाहें अराजक तत्व पर बनी हुई है। अभी तक ऐसी कोई भी स्थिति नहीं हुई जिससे कि माहौल खराब हो सके। सहारनपुर में माहौल पूरी तरह से सामान्य है। भाईचारे का माहौल देखा जा रहा है। इसी को लेकर आज मंदिर-मस्जिद व मदरसे का भ्रमण किया गया।