एसएल कश्यप।
सहारनपुर। अम्बाला रोड व रामनगर में अवैध रूप से बनाये जा रहे निर्माण कार्य को सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया। निरंतर चल रही विभागीय कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में खौफ बना हुआ है।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा दनादन अवैध निर्माणकर्ताओं पर कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। वीरवार को टीम द्वारा दो निर्माण सील कर दिये गये। रामनगर नाला स्थित पाताल नगरी में सुनील कुमार पुत्र मंशाराम द्वारा भूतल पर पूर्व निर्मित कमरे को तोड़कर दोबारा 8 गुणा 10 फुट के क्षेत्रफल में एक कमरे का निर्माण चार आसीसी काॅलम खडे़ कर किया जा रहा था। मौके पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाये जाने पर प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को सील कर दिया। अम्बाला रोड पर एक्सिस बैंक परिसर के पीछे अमित द्वारा पूर्व निर्मित भवन के पीछे लगभग 22 गुणा 70 फुट की माप के क्षेत्रफल में भूतल पर दीवारें तथा बीम का कार्य किया जा रहा था। कार्य लगभग 10 फुट की ऊंचाई तक किया जा चुका था। निर्माण कार्य की कोई स्वीकृति नहीं दिखाई दी, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया।