सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तृतीय के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा, उन्मूलन दिवस पर गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों को निबन्ध के रूप में रेखांकित किया। महाविद्यालय सभागार में एनएसएस की तृतीय इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य केए शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस महिलाओं के अस्तित्व व अस्मिता से जुड़ा एक ऐसा दिवस है, जो दायित्व बोध की चेतना का संदेश देता है, जिससे महिला के प्रति बढ़ रही हिंसा को नियंत्रित करने का संकल्प लिया जाता है। इस अवसर पर प्रमोद पांडे एवं सोनी मित्तल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ का मानना है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानवाधिकार का उल्लंघन है और इसके पीछे भी वजह महिलाओं के साथ भेदभाव है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.दीपा चैहान ने कहा कि यह दिवस नारी को शक्तिशाली और संस्कारी बनाने का अनूठा माध्यम है।