सहारनपुर। सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मण्डलीय कबड्डी सलेक्शन ट्रायल का आयेजन किया गया। जिसमे खिलाडियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। सलेक्शन ट्रायल के बारे में जानकारी देते हुए जिला कबडडी संघ सहारनपुर के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि सलेक्शन ट्रायल तीनो जिलो से 36 खिलाड़ियो ने भाग लिया हे। खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन होगा। उसके बाद 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर चलेगा। उन्हांने बताया कि 14 खिलाड़ियो का चयन किया जायेगा। 2 खिलाडीयो का चयन आरक्षित में किया जायेगा।