राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। लेबर कालोनी स्थित जया प्रभा नगर में विश्वकर्मा एकता संगठन एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृक्षारोपण किया गया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। दोनों महान हस्तियों के बारे में बताया गया। महासभा की ओर से लोगों को वृक्षारोपण के फायदे बताते हुए वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्हांेने कहा कि यदि वृक्ष नहीं होंगे तो जल का संकट गहरा जाएगा। इस अवसर पर सफाई अभियान भी चलाया गया। इस काम में बच्चों ने भी हाथ बटाया। इस दौरान लीलाधर धीमान, विनोद धीमान, सुशील धीमान, संदीप धीमान, राहुल धीमान आदि मौज्ॅछ ळै।