नानौता। नगर के ग्रीन फील्ड एकेडेमी में छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टॉफ द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या श्रीमति कुमुद पुंडीर द्वारा मानव जीवन में पेडो के महत्व पर प्रकाश डाला गया। शुक्रवार को नगर के ओलरा रोड स्थित ग्रीन फील्ड एकेडेमी में 150 पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या कुमुद पुंडीर ने बताया कि मनाव जीवन पेड-पौधो के बिना बेकार है। पेड-पौधे वातावरण को स्वच्छ बनाते है तो वहीं इससे हम सभी भी स्वस्थ रहते है। हमारा आने वाला भविष्य इन्हीं के माध्यम से सुरक्षित होगा। इसीलिए सभी लोग अधिक से अधिक पौधारोपण कर पेडो की सुरक्षा का संकल्प ले। इस दौरान रेखा राणा, शशीपुंडीर, जमीर अब्बास, गौरव नामदेव, शाफेज, फईम, पारूल राणा, हिमानी, निशा चौहान, साधना आदि उपस्थित रही।