सहारनपुर। एसडी कन्या इण्टर कालेज की छात्राओ के द्वारा रेलवे मैदान पर आज पौधारोपण कर लोगों को इसके प्रति जागरुक करने का संदेश दिया। वृक्षारोपण का शुभारंभ कालेज की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एसके चन्दनानी, पार्षद चन्द्र सिंह निक्कू द्वारा किया गया। एसडी कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने बताया कि आज एसडी कन्या इण्टर कालेज की छात्राओ के द्वारा रेलवे मैदान पर वृक्षारोपण किया गया हैं। वृक्षारोपण को मुख्य उदे्रश्य पर्यावरण को शुद्व करना और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्लीन इण्डिया, ग्रीन इण्डिया का सपना साकार करना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।