सहारनपुर। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता के निर्देश पर जिला अध्यक्ष हर्षित गोयल एवं महानगर अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल की अध्यक्षता में कुलतार सिंह नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयेजन किया। वृक्षारोपण का शुभारम्भ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिती द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज जनपद सहारनपुर में वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वरुण मित्तल ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर नेहा अग्रवाल, प्रियल सिंघल, लीशा शर्मा ,करुना गोयल ,अनुराधा ,रीटा, अर्चना, रजनी, पूर्णिमा, ऊषा, सुषमा आदि ने भी वृक्षारोपण किया।