-मौसम परिवर्तन के चलते बच्चों व बुजुर्गो की सेहत पर असर
सिटीवेब अरविंद सिसौदिया।
नानौता।ंनवंबर महीने की जैसे जैसे तारीखे बढ रही है वैसे वैसे ही मौसम भी बदलता जा रहा है। रात से लेकर सुबह तक जहां गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है तो वहीं दोपहर में सूर्यदेव की किरणें गर्मी का हल्का एहसास करा रही है। जिसके चलते बच्चों के स्वास्थय पर इसका प्रभाव पड रहा है। जिसके चलते चिकित्सक भी बच्चों के स्वास्थय पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे है।
नवंबर का लगभग आधा महीना खत्म होने के कगार पर है। जिसके चलते अभी कडाके की सर्दी तो दिखाई नहीं दी लेकिन सुबह-शाम और रात को गुलाबी ठंड का जरूर एहसास होने लगा है। जहां रात्रि में तापमान 13 डिग्री तक पंहुच रहा है। चिकित्सक भी इस सुबह-शाम की ठंड से बच्चों व बडो को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। इन दिनो चिकित्सकों के पास सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी, बुखार, टायफाइड के रोगी पंहुच रहे है। तो वहीं चिकित्सकों का कहना है कि खानपान पर ध्यान रखना ंभी बहुत जरूरी है।
मौसम साफ रहेगा -
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी एक सप्ताहभर तक मौसम साफ रहेगा तो गर्मी भी बनी रहेगी। तो वहीं बारिश की संभावनाएं न के बराबर है। दिन का तापमान बढकर 26 से 30 डिग्री तक जा सकता है तो वहीं रात्रि न्यूनतम तापमान भी 15 से 18 डिग्री तक पंहुच सकता है।