सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। पुलिस अधीक्षक देहात क्षेत्राधिकारी गंगोह महोदय के निर्देशन में थाना अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम उप निरीक्षक बलवान सिंह, उप निरीक्षक मुकेश दिनकर उप निरीक्षक ओमपाल सिंह, कांस्टेबल रवीन्द्र विमल, नीतिन द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजेंद्र कुमार पुत्र टीकाराम निवासी लुंडा थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वांछित था।