सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। बुखार से पीडित युवक को अस्पताल में गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद नगर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही पूरे परिवार में हाहाकार मच गया।
नगर के मुहल्ला छत्ता निवासी 45 वर्षीय शकील पुत्र हनीफ अहमद रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शकील को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। जिसका इलाज नगर के ही झोलाछाप चिकित्सकों से चल रहा था। एक दिन पूर्व हालत बिगडने पर शकील को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे बुखार के साथ-साथ गंभीर बीमारी भी पाई गई। उपचार के दौरान उसकी शनिवार की रात्रि मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नि की करीब एक वर्ष पूर्व इसी प्रकार से मौत होना बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे पांच बच्चे छोड गया है।