सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। नववर्ष 2020 की पावन बेला पर नगर के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर प्रभु का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिरों में हवन-पूजन कर शांति-समृद्वि की कामना की।
नववर्ष की सुबह मंदिरों पर भीड देखने को मिली। सर्दी होने के बावजूद महिला, पुरूषों ने मंदिर पंहुचकर विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रभु का आर्शीवाद प्राप्त किया। तो वहीं नगर व क्षेत्र के मंदिरों में हवन-पूजन भी किए गए। इसी कडी में नगर के देवबंद रोड स्थित शिव मंदिर में शांतिकंुज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री यज्ञ संपन हुआ। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया। पं वरदान पाराशर ने बताया कि यज्ञ में सभी लोगों द्वारा आहूति डालकर सभी देशवासियों के लिए शांति-समृद्वि की कामना करते हुए आर्शीवाद लिया। इस दौरान मुख्य यजमान मुनिराज गर्ग, सत्यपाल सिंह, ठा. लोकेश सिंह, सुशील धीमान, अश्वनी चैधरी, विनोद कुमार, पवन धीमान, विकास धीमान आदि उपस्थित रहे।