एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर को भले ही स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया गया हो, लेकिन अनेक कालोनी के क्षेत्रवासी आज भी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नगर निगम सहारनपुर की मलिन बस्ती नन्दपुरी कालोनी की गली नम्बर 4 में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या से परेशान है। बरसात के दिनों में तो नन्दपुरी कालोनी की हालत बद से बदतर हो जाती है। मौहल्लेवासियों ने जलभराव को लेकर क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करत हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जलभाराव के कारण उन्हंे काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसकी वजह से बिमारी का खतरा भी बढ़ चुका है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, परन्तु फिर भी समस्या का कोई भी समाधान नही हुआ है। प्रदर्शन करने मे आशु बिड़ला, जयपाल चन्द्र, लाखन सिंह बिड़ला, लिल्लू, सुरेन्द्र, सुखपाल, सुमित, कमल, रवि, प्रदीप, अनिल आदि मौजूद रहे।