सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। यूं ंतो नवम्बर के महीने को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। यातायात बाधित न हो इसके लिए पूरे माह लोगों को प्रशासन की ओर से नियमों की जानकारी दी जाती है। बावजूद इसके यातायात माह में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। यातायात माह को एक पखवाडे से अधिक हो गया है,लेकिन प्रमुख चैराहों, तिराहों व पुलों पर हर रोज लगने वाले जाम की समस्या से लोग परेशान है। यह समस्या सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को अधिक बढ़ जाती है। सोमवार को सुबह से रात तक लोग लगने वाले जाम की समस्या से लोग उभर नहीं पा रहे हैं। यातायात माह के दौरान तमाम उपाय भी जाम की समस्या को सुलझाने में कामयाब साबित नहीं हो रहे हैं।