सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा ईनामी अभियुक्तो के विरुद्व चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत एसपी देहात विद्यासागर मिश्र व सीओ देवबन्द अजय शर्मा के कुशल नेतृत्व मे देवबन्द पुलिस ने चैकिंग के दौरान चौकी बार्डर दुमचाडा मोड भट्टा के पास से मोटर साईकिल पर सवार 02 बदमाशो से मुठभेड हो गई। सहारनुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने जानकारी देते हुए बातया कि पुलिस पार्टी ने बदमाशो द्वारा की गई फायरिंग का मुॅहतोड जवाब दिया। पुलिस बदमाशो के बीच हुई फायरिंग मे एक बदमाश शहजाद घायल हो गया। जबकि गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद का एक साथी मौके से भागने मे सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त पर दस हजार का ईनाम घोषित था और गिरफ्तार अभियुक्त पैटी गैंग का सदस्य हे।