राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। जागरूक संस्था द्वारा राहगीरों के लिए जिला अस्पताल चैक पर पानी पीने के लिए शीतल और ठंडे जल का वाटर सप्लाई लगाया गया। वाटर सप्लाई का उद्घाटन पूर्व बीजेपी विधायक राजीव गुंबर व आम पार्टी के नेता योगेश दहिया ने उद्घाटन किया। जागरुक संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां पर कोई भी पानी पीने का साधन नहीं था। शहर क्या जनपद के सभी लोग यहां से गुजरते हैं। जिला अस्पताल के पास पानी की बड़ी किल्लत थी। राहगीरों के लिए इसीलिए उनकी इस परेशानी को देखते हुए यहां एक वाटर कूलर हमेशा के लिए लगाया गया है। यहां पर लोगों को शुद्ध जल व शीतल जल मिल पाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हमारी संस्था के साथ जुड़े और ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे ताकि सहारनपुर में पानी की किल्लत और गरीबों की मदद हो सके।