बीएम कश्यप।
सहारनपुर। उत्तर रेलवे अम्बाला मंडल के सौजय से भारत स्काउट्स एण्ड गाईडस तथा सांस्कृतिक संगठन अम्बाला मंडल द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष मे चल रहे स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत मण्डल के विभिन्न स्टेशनो पर नुक्कड नाटको का आयेजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज सहारनपुर के स्टेशन पर भी नुक्कड नाटक का आयेजन किया गया। स्वच्छता अभियान पर आधारित इस नाटक के माध्यम से रेल यात्रियो को साफ सफाई के प्रति जागरुक करने का यह नाटक एक सुन्दर उदाहरण है। स्वच्छता के तर्को पर आधारित जिस नुक्कड नाटक की प्रस्तुति आज सहारनपुर स्टेशन पर दी गई। इसका नाम है सुधर जा भाई अब तो सुधर भाई। इस नाटक का लेखन व निर्देशन राज कुमार द्वारा किया गया। नाटक मे भाग लेने वाले कलाकारो मे सुनील कुमार, चन्दन शारदा, रोहित, विकास शर्मा, तरुण, रविन्द्र, प्रिया, गायत्री, रामजी रावत, जयदीप, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।