• Home
  • >
  • परचम की ओर से 50 जरूरतमंद लोगों को बांटे गये कम्बल
  • Label

परचम की ओर से 50 जरूरतमंद लोगों को बांटे गये कम्बल

CityWeb News
Thursday, 02 January 2020 05:23 PM
Views 494

Share this on your social media network

सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। पक्का बाग स्तिथ परचम संस्था के तत्वावधान में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार दलजीत सिंह गोचर ने की,परचम संस्था की अध्यक्ष डॉक्टर कुदसिया अंजुम ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा 50 गरीब,बेसहारा व जरूरत मंद महिलाओं को कंबल वितरित किये गये और कहा कि सैदव ही वंचितो,शोषितों के लिये हर संभव मदद करने का प्रयास हमारी संस्था करती है। चाहे वह सर्दी में कंबल बांटने का प्रयास हो यह सरकारी स्कीमों तक गरीबों की पहुंच बनाने का प्रयास को यह सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम हो महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। सरदार दलजीत सिंह गोचर ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा गरीबों तक पहुंचना और उनकी मदद करना सराहनीय है ईश्वर जिसे तौफीक देता है वही खुदा के बंदों से नेक सलूक करता है। दानिश सिद्दीकी जिला मंत्री उ०प्र०राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि जरुरत मंदों की मदद करने वाले लोग भाग्यशाली होते हैं बेसहारा लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज में एक वर्ग ऐसा होता है,जो कमजोर तथा असहाय होता है। हमें उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए। सभी वर्गों के विकास के साथ ही देश का विकास जुड़ा हुआ है। गरीब आदमी की सहायता करना इंसान का सबसे बड़ा कर्तव्य है। नीना धींगड़ा समाजसेविका ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करना पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में पार्षद इरशाद घोड़ा, फरजाना शेख, नुसरत, नेहा, गुलशन, वीपी पोपली, अरुण कुमार,आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web