• Home
  • >
  • 122 बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी वितरित
  • Label

122 बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी वितरित

CityWeb News
Saturday, 10 August 2019 04:48 PM
Views 3348

Share this on your social media network

सहारनपुर। प्राथमिक विद्यालय हुसैन पुर निवादा के प्रांगण में मानव सेवा संस्थान समिति द्वारा बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मानव सेवा संस्थान समिति आश्रम की प्रभारी आराधना बाई, महात्मा राधिका बाई व स्कूल प्रधानाचार्य बिजेद्र शर्मा दीपक ने संयुक्त रुप से किया। मानव सेवा संस्थान समिति के सहारनपुर आश्रम की प्रभारी महात्मा आराधना बाई जी ने कहा कि हमे हर समय मानवीय सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन मे सफलता के लिए समाज सेवा जरूरी है। संस्था द्वारा धार्मिक व समाजिक कार्यक्रम का आयेजन समय समय पर किया जाता है। इस दौरान प्रधानाचार्य बिजेद्र शर्मा दीपक ने बताया की मानव सेवा संस्थान समिति द्वारा पंजीकृत 122 बच्चो को निशुल्क स्टेशनरी वितरण की गयी। इस दौरान प्रधानाचार्य बिजेद्र शर्मा दीपक, महात्मा आराधना बाई , प्रीतम, धीर सिहं, पंकज, सोनू ,संजय एडवोकेट, अनुज, राकेश कुमार, रेणू सैनी, सुषमा देवी, मुनेश देवी, प्रदीप चौधरी समेत स्कूल के शिक्षणगण मौजूद रहे। इस अवसर विद्यालय परिवार एवम गांव वासियों की ओर से मानव सेवा संस्थान समिति का आभार व्यक्त किया।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web