• Home
  • >
  • बच्चा चोरी के शक में पीटी महिला
  • Label

बच्चा चोरी के शक में पीटी महिला

CityWeb News
Thursday, 29 August 2019 07:45 PM
Views 3466

Share this on your social media network

एसएल कश्यप।
सहारनपुर। बच्चा चोरों की अफवाहों ने अब सहारनपुर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। गुरुवार को कमेला कालोनी में लोगों ने एक भिखारी महिला को बच्चा चोरी के शक में पकड़कर बुरी तरह पीट डाला। एसपी सिटी ने लोगों से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि महिला से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि एक महिला गुरुवार को कमेला कालोनी में भीख मांग रही थी। इसी दौरान किसी महिला ने उस पर अपने बच्चे को कुछ सूंघाकर उसे ले जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। बस फिर क्या था। लोगों ने बिना कुछ सोचे समझे भिखारी महिला को पीटना शुरु कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भिखारी महिला को अपने साथ ले गई। एसपी सिटी विनित भटनागर ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। एसपी सिटी ने लोगों से इस तरह की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देने की अपील की है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web