• Home
  • >
  • 'भारतीय राजनीति में पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय'
  • Label

'भारतीय राजनीति में पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय'

CityWeb News
Thursday, 16 November 2017 10:30 AM
Views 1201

Share this on your social media network

नई दिल्ली(16 नवंबर): भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी सबसे लोकप्रिय हैं। ये बात अमेरिका की PEW रिसर्च में सामने आई है।

- सर्वे में 2,464 भारतीयों ने हिस्सा लिया। सर्वे में मोदी को 88% तो राहुल गांधी को 58% वोट मिले। लिहाजा मोदी, राहुल से 30 प्वाइंट आगे हैं।

- सर्वे में सोनिया गांधी को 57% और अरविंद केजरीवाल को 39% वोट मिले। मोदी से सोनिया से 31 प्वाइंट और केजरीवाल से 49 प्वाइंट आगे हैं।

- PEW का ये सर्वे इस साल 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किया गया।

- PEW का कहना है कि लोगों में मोदी को लेकर पॉजिटिव सोच की वजह उनका इकोनॉमी में भरोसा पैदा करना है। 10 में से 8 लोगों को कहना है कि देश की आर्थिक स्थिति अच्छी है।

- वहीं, सर्वे में 30% अडल्ट्स का कहना है कि इकोनॉमी की हालत बहुत अच्छी है। बीते 3 सालों में इकोनॉमी में ग्रोथ तिगुनी हुई है।

- सर्वे के मुताबिक, 10 में 7 भारतीय (70%) देश की मौजूदा स्थिति से संतुष्ट हैं। 2014 के बाद से देश के पॉजिटिव रवैये में दोगुना इजाफा हुआ है।

- PEW में कहा गया है, "भारत के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और वेस्टर्न स्टेट्स महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 10 में से 9 लोग मोदी को पसंद करते हैं।"

- "बिहार, झारखंड, ओडिशा, वेस्ट बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 10 में से 8 लोग मोदी के काम से खुश हैं।"

- रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015 के बाद से देश के उत्तरी हिस्से में मोदी की पॉपुलैरिटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पश्चिमी-दक्षिणी हिस्से में पॉपुलैरिटी बढ़ी है जबकि पूर्वी हिस्से में मोदी की पॉपुलैरिटी में कमी आई है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web