• Home
  • >
  • लाखों बच्चों को खिलाई जाएंगी एलबेंडाजोल की गोलियां
  • Label

लाखों बच्चों को खिलाई जाएंगी एलबेंडाजोल की गोलियां

CityWeb News
Saturday, 17 August 2019 07:35 PM
Views 2835

Share this on your social media network

जनपद में 29 अगस्त को मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस
जितेंद्र मेहरा
सहारनपुर। बच्चों की सेहत के प्रति स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। अब उनको कृमिनाशक दवा की गोलियां खिलाई जाएंगी। इसके लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस रोज लाखों बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। इस बाबत मास्टर ट्रेनरों को दक्ष किया जा रहा है। सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 29 अगस्त को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिषदीय और निजी स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलवेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह गोली 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली दवा खिलाएंगी। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में भी यह अभियान चलाया गया था। 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को यह गोली खिलाई जाएगी। जिन बच्चों ने फरवरी माह में यह गोली खाई थी, वह भी दोबारा से गोली खाएंगे।
गोली खाने का तरीका-
सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि 1 से दो वर्ष के बच्चों को केवल आधी गोली पीसकर खिलाई जाती है। दो से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली चबाकर खानी है। मुंह में गोली को अच्छी तरह से चबाने के बाद साफ पानी से गोली को निगला जाता है। जो बच्चे गोली चबाने में असमर्थ हों, उन्हें पीस कर दी जाती है। सोढ़ी ने बताया कि करीब छह लाख बच्चों को जनपद में यह गोली खिलाई जाएगी। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस और शिक्षा विभाग मिलकर चलाएंगे। स्वास्थ्य विभाग एलबेंडाजोल की गोलियां उपलब्ध कराएगा।
दी जा रही ट्रेनिंग-
सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि कृमि नाशक दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मास्टर ट्रेनरों को दक्ष किया जा रहा है। बाकायदा उन्हें ट्रेंड किया जा रहा है। इस बाबत एक कार्यशाला भी की जा चुकी है। इसमें नोडल अधिकारियों को भी बुलाया गया था। कार्यशाला में एकीकृत बाल विकास योजना से चार सीडीपीओ, शिक्षा विभाग से भी कर्मियों को बुलाया गया था।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web