सहारनपुर। हुसैन बस्ती व मूंगागढ़ के अलग-अलग वर्गों के लोगों के बीच दशहरा की रात में हुए झगड़े में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। सांसद हाजी फजलुर्रहमान की मध्यस्ता से दोनों पक्ष एक हो गए और हर तरह के विवाद को खत्म करने की बात की। जमीयतुल हफ्फाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद उवैस के संरक्षण में दोनों पक्षों की 11-11 लोगों की शान्ति समिति बनाई गयी। समझौते के बाद वाल्मीकि व मुस्लिम समाज के लोगों ने सांसद हाजी फजलुर्रहमान का धन्यवाद किया। हाफिज उवैस ने कहा कि भाईचारे को तोड़ने वालों की साजिश नाकाम हुई है। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने झगड़े के पहले ही दिन से दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरु कर दिये थे और अधिकारियों से भी वार्ता की। उधर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक समझोता नामा उन्हें दिया गया है। अभी इस बात पर मंथन चल रहा है कि आगे क्या तय हो।