• Home
  • >
  • भाजपा के प्रति जनता में बना है आक्रोश : मसूद
  • Label

भाजपा के प्रति जनता में बना है आक्रोश : मसूद

CityWeb News
Friday, 29 March 2019 08:00 PM
Views 374

Share this on your social media network

सहारनपुर। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने कहा कि आज भाजपा के प्रति हर वर्ग पूरी तरह आक्रोशित है और पूरे देश में बदलाव की बयार आंधी के रूप में चल रही है। जिसके बल पर देश में निश्चित रूप से परिवर्तन होने जा रहा है और भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। देश के अन्नदाता किसानों पर अब वह जूता उठाने का काम कर रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद आज यहां शिवाजी नगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य शिवराज सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान शिवराज सिंह ने अपने साथियों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने कहा कि आज भाजपा के प्रति पूरी तरह जनाक्रोश है।
किसान, मजदूर, गरीब, व्यापारी, युवा हर वर्ग भाजपा की गलत नीतियों से त्रस्त होने के कारण वह सत्ता से उसे हटाना चाहता है। 2014 में भाजपा ने जो सपने दिखाये थे, वह पूरी तरह चकनाचूर हो गए है और अब कांग्रेस के प्रति लोगों का जुड़ाव होने लगा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा का ग्राफ बहुत तेजी के साथ गिर रहा है, जिसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेरठ में आयोजित फ्लॉप शो रैली है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा पूरी तरह बोखलाई हुई है और वह कांग्रेस को अपना निशाना बना रही है। उन्होंने एक किसान नेता पर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जूता उठाये जाने की कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए कहा कि देश के अन्नदाता को ही अपनी बात कहने का अधिकार इस देश में नहीं रहा है। यदि वह अपनी बात कर सरकार से जवाब चाहता है, तो सरकार के प्रतिनिधि उन्हें जूता दिखाने का काम कर रहे है, जो बेहद अफसोसजनक है।
ऐसे लोगो को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आज पूरे देश में कांग्रेस का माहौल बनता जा रहा है, हर वर्ग कांग्रेस से जुड़ रहा है। कांग्रेस का पुराना समय लौट रहा है। उन्होंने कहा कि 8अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आज कांग्रेस का हाथ थामा है, उन्हें पूर्ण मान सम्मान दिया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य चौ.शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा पूरी तरह जनविरोधी फैसले ले रही है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web