सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की मधुबन बिहार कालोनी में एक लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र में एक पुराने लेंटर को मशीनों द्वारा उठाया जा रहा था। इस दौरान एक छह इंच की दीवार बैठ गई और लेंटर नीचे आ गिरा। लेंटर गिरने से एक मजदूर दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दो मजदूर भी दब गये। जानकारी लगते ही क्षेत्रवासियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।