सिटीवेब न्यूज।
गागलहेड़ी। थाना गागलहेड़ी के अन्तर्गत अनेक गांव में सोमवार के दिन एसडीएम सदर अनिल कुमार ने गरीबों और असहाय लोगों को कम्बल बांटे। कम्बल पाकर जरूरतमंदो के चेहरे खिल गये। सहारनपुर जिले के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिला अधिकारी तहसील सदर ने बताया कि सहारनपुर के असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल बांट रहे है। शीत लहरी एवं ठंड से बचाने के उद्देश्य से कि इससे गरीब व्यक्तियों को ठंड से बचाया जा सके और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ उन्हें उपलब्ध हो सके। शासन के निर्देशों के क्रम में लगातार प्रशासन ऐसी जगहों पर पात्र व्यक्तियों को कम्बल आदि वितरण कर रहा है। इस मौके पर क्षेत्र के लेखपाल रघुवीर सिंह व ग्राम प्रधान श्री चमन लाल जी पूर्व प्रधान मोहर सिंह मानसिंह व शिव कुमार चैधरी बिजनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।