• Home
  • >
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बारिश के साथ पत्थर की तरह बरसे ओले
  • Label

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बारिश के साथ पत्थर की तरह बरसे ओले

CityWeb News
Saturday, 05 August 2017 12:13 PM
Views 1583

Share this on your social media network

मंगलवार की सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी बारिश हुई। बरिश के साथ ही काफी ओले भी गिरी। ओले इतने ज्यादा गिर रहे थे कि लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कत आ रही थी। जिसके बाद कई लोगों ने अपनी गाड़ी साइड में ही खड़ी कर दी।
सुबह दिल्ली में हुई बारिश के कारण कई जगह यातायात भी बाधित रहा। रिमझिम बारिश के बाद पूरे दिन बादल छाये रहे। बारिश के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश में आज कुछ हिस्सों में बारिश हुई और कल कई और हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून की स्थिति सामान्य है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पश्चिमी भागों में कई स्थानों पर जबकि पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश हुई।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web