-14 जनवरी को रात 02 बजकर 7 मिनट पर सूर्य मकर राशि में करेगा प्रवेश
सिटीवेब अरविंद सिसौदिया।
नानौता। इस बार मकर संक्रंाति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। जबकि 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में रात 2 बजकर 7 मिनट में प्रवेश करेंगे। संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी की दोपहर तक रहेगा। तो वहीं इस बार की मकर संक्रांति गंधर्व पर सवार होकर आएगी जिसके चलते दान-जप का फल कई गुना मिलता है।
पं राजेश शास्त्री ने बताया कि हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत महत्व होता है। विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत, मूर्ति प्रतिष्ठा करने जैसे शुभ कार्य संक्रांति के बाद शुरू हो जाते है। मकर संक्रांति पर्व, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में माघ मास के कृष्णपक्ष की पंचमी पर होने वाली संक्रांति के बीच मनेगा। इस कारण यह सर्वसुख प्रदान करने वाली है। इसका वाहन गंधर्व होने से निर्माण की गतिविधियों में बढोत्तरी और दंड की प्रबलता बढेगी। इस दौरान अनाज के भाव स्थिर रहेंगे। खनिज वस्तु, मेवा, गुड व शक्कर आदि के व्यापारियों को लाभ होगा। मकर संक्रांति के दौरान स्नान, दान का विशेष महत्व है।
क्या होती है संक्रांति
सूर्य का किसी राशि विशेष पर भ्रमण करना संक्रांति कहलाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करता है। इसीलिए कुल मिलाकर 12 संक्रांति होती है। परंतु दो संक्रांति मकर व कर्क बहुत महत्वपूर्ण होती है। सूर्य जब मकर राशि में जाता है तो मकर संक्रांति कहलाती है। इस समय सूर्यदेव उत्तरायण है।
क्या करें दान
15 जनवरी को विशेष पुण्यकाल में दानपुण्य कार्य होंगे। इस समय में तीर्थ स्नान, दान, जाप, हवन, तुलादान, गोदान, स्वर्णदान, गरीबो को कंबल, खिचडी एवं तिलगुड का पात्र भरकर दान करने से शुभ की प्राप्ति होती है। तो वहीं गाय को पालक व आटा खिलाना भी काफी शुभ होता है।
राशियों अनुसार करें दान-पुण्य
मेष - तिलगुड दान करें, उच्च पद की प्राप्ति होगी
वृष - तिल डालकर अध्र्य दें, बडी जिम्मेदारी मिलेगी
मिथुन - जल में तिल, दुर्वा तथा पुष्य मिलाकर सूर्य को अध्र्य दें
कर्क - चावल, मिश्री, तिल का दान, कलह व संघर्षो पर विराम लगेगा
सिंह - तिल, गुड, गेहूं सोने का दान, नई उपलब्धि होगी
कन्या - पुष्प डालकर सूर्य को अध्र्य दें, शुभ समाचार मिलेगा
तुला - सफेद चंदन, दुग्ध, चावल दान करें, शत्रु अनुकूल रहेंगे
वृश्चिक - जल में कुमकुम, गुड का दान करे विदेशी कार्यो से लाभ होगा
धनु - जल में हल्दी, केसर पीले पुष्प के साथ तिल सूर्य को दें, चारों और विजय मिलेगी
मकर - तिल मिलाकर सूर्य को अध्र्य दे, अधिकार मिलेंगे
कुंभ - तेल, तिल का दान करें, विरोधी परास्त होंगे
मीन- हल्दी, केसर, पीला फूल, तिल मिलाकर सूर्य को दे, सम्मान व यश बढेगा