एसएल कश्यप।
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों से बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि माटी कला बोर्ड ऐसे परिवारों को चिन्हित करने का काम कर रहा है जो मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हो। यह काम उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में माटी कला उद्योग से जुड़े परिवारों को चिन्हित करके उन्हें आधुनिकरण मिट्टी के बर्तन बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। माटी बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम इतने अंधे हो गए कि हम माटी के बर्तनों से परहेज करने लगे, जबकि माटी के बर्तन में खाना बनाने और खाने से पौष्टिक तत्व हमें प्राप्त होते है । ऐसा करने से अनेक बीमारियों से भी लड़ा जा सकता है। मिट्टी के बर्तन में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हमें कई प्रकार की विटामिन भी प्राप्त होते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे परिवारों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी माटी बोर्ड को दी है, जो मिट्टी से बर्तन बनाने का काम कर रहे हैं। ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उन्हें आधुनिकरण की ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में चिन्हित करने का अभियान चलाया जा रहा है।