सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में दून हाईवे पर रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हुए वृद्ध ने दम तोड़ दिया। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर की सुबह गांव सलेमपुर गाड़ा निवासी मुर्तजा पुत्र शहीद ने करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को घायल हालत में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया गया था कि सड़क दूधली गांव के सामने दून हाईवे पर रोडवेज बस की चपेट में आकर वृद्ध घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी और वृद्ध की शिनाख्त के प्रयास चल रहे थे। मगर बुधवार की देर रात उसने जिला अस्पताल में आखिरी सांस ली। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव का पोस्टमार्टम करा मोर्चरी में रखवाया गया है।