सहारनपुर। बुधवार को कमिश्नरी अधिवक्ता बार संघ की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ओएसिस सभागार में किया गया। इस दौरान कमिश्नरी अधिवक्ता बार सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी, महासचिव सुरेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रवीण दहिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनय जैन आदि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। अध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी ने कहा कि संगठन द्वारा स्थायी भवन के लिए प्रयास किया जाएगा ताकि वादकारियों को बैठने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सके। प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर संजय मलिक, बाबूराम एडवोकेट, धर्मेंद्र एडवोकेट, राजसिंह एडवोकेट, दीपक त्यागी, आदेश त्यागी एडवोकेट, भूषण प्रकाश शर्मा, रमेश चंद वर्मा, ब्रह्मसिंह सैनी, राजकुमार वर्मा एडवोकेट, महीपाल एडवोकेट, महेश भार्गव के अलावा सिविल बार एसोसिएशन एवं कलक्ट्रेट बार संघ के सदस्य मौजूद रहे।