सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में बकरीद का त्योहार परम्परागत व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह के समय ईदगाह में नायब शहर काजी नदीम अख्तर व जामा मस्जिद कलां में कारी अरशद गोरा ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा शहर की तमाम मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईद उल अजहा की नमाज अदा कर्रा गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी और कुर्बानी की। बकरीद के मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। नगर निगम की ओर से सफाई के इंतजाम किये गये थे। मस्जिदों के बाहर चूने का छिड़काव किया गया था। इस अवसर पर मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार पी, नायब शहर काजी नदीम अख्तर, एसपी सिटी विनीत भटनागर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने बकरीद की लोगों को बधाई दी।