• Home
  • >
  • गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग का अभियान शुरू
  • Label

गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

CityWeb News
Friday, 17 January 2020 06:45 PM
Views 410

Share this on your social media network

-कैंसर, मधुमेह के अलावा हाइपरटेंशन की भी होगी स्क्रीनिंग
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान के तहत ब्रेस्ट कैंसर, मुंह के कैंसर, मधुमेह, के अलावा हाइपर टेंशन की भी जांच की जा रही है। यह अभियान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुरू किया गया है। इसकी जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को दी गई है। तीस वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला-पुरुषों से मिलकर आशा कार्यकर्ता उनके फार्म भरवा रही हैं।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. बीएस सोढ़ी ने बताया गुरूवार से अभियान की शुरुआत हो गई है। उन्होंने बताया हाइपरटेंशन का पता लगाने के लिए सबसे पहले स्क्रीनिंग में शामिल लोगों की कमर की माप की जाएगी। दरअसल, मोटापा हाइपरटेंशन का बड़ा कारण है। यह अभियान जनपद में 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। माइक्रोप्लान बनाकर एमओआईसीए, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दे दिया गया है। अभियान के दौरान आशा घर-घर जाकर 30 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं से मिलकर सी बैक फार्म भरेंगी। इन लोगों को मधुमेह और ब्लड प्रेशर जैसे अन्य रोगों को लेकर यदि कोई इतिहास है तो उसकी भी जानकारी देनी है। फार्म में सवालों के जवाब के हिसाब से मार्किंग की जाएगी। किसी व्यक्ति को चार से ज्यादा अंक मिलते हैं तो उसे स्क्रीनिंग के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया अभियान के लिए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। आशा कार्यकर्ता का काम घर-घर जाकर सी-बैक फार्म भरना है। इसके बाद इन फार्मों को एएनएम एनसीडी एप पर अपलोड करेंगी।
आशा कार्यकर्ताओं को फार्म में सभी जानकारियां, तीस साल से अधिक आयु वाले पुरुषों और महिलाओं से पूछकर भरनी। वह यह जानकारी जुटाएंगी कि संबंधित व्यक्ति फिजिकल एक्टीविटी नियमित रूप से करता है अथवा नहीं। उसकी खान-पान की आदतों को लेकर सवाल किए जाएंगे। माता-पिता की बीमारी के बारे में जानकारी ली जाएगी। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए स्तन में गांठें, स्तन में खून आने और माहवारी के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web