नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन नोएडा, ग्रेटर नोएडा को पूरी तरह ग्रीन संसेप्ट पर ही बना रही है जो कि इको फ्रेंडली होगी। इसके लिए ग्रीन बिल्डिंग के नियम अपनाए गए हैं। साथ ही बिजली बनाने के लिए सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जा रह है, जिससे 10 मेगावाट उत्पादित होगी। वर्षा जल संरक्षण का भी इंतजाम किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान कम से कम धूल उड़े इसकी व्यवस्था की गई है। मिट्टी कटाव न हो उसके लिए पेड़-पौधों पर ध्यान दिया गया है। स्टेशन बनाने के लिए फ्लाईएश की ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण बचाने का नायाब तरीका है।