-शासन की और से गरीबों, असहायों को बांटे गए 225 कंबल
सिटीवेब अरविंद सिसौदिया।
नानौता। शासन की और से गरीबो व असहाय लोगों को नानौता नगर में 225 गर्म कंबल वितरण किए गए। इस दौरान गंगोह विधायक कीरत सिंह ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा से बढकर कोई पुण्य कार्य नहीं है।
शनिवार को शासन की और से रामपुर तहसील के अधिकारियों के निर्देशन में नगर की चाननदास धर्मशाला में गरीब व असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरण किए गए। इस दौरान गंगोह विधायक कीरत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर गरीबों के लिए योजनाएं चलाई जाती है। जिनका पूरा लाभ सभी वर्गो के पात्र लोगों को दिया जा रहा है। तो वहीं बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे है। इस दौरान एसडीएम रामपुर मनिहारान ने कहा कि शासन की और से बढी सर्दी के चलते कंबल वितरण किए जा रहे है। उन्होनें कहा कि नगर में रात्रि के समय यदि कोई भी व्यक्ति असहाय स्थिती में नगर पंचायत परिसर में बने रैनबसेरे में रात्रि गुजार सकता है। इस दौरान नायब तहसीलदार भोपाल सिंह, डीसीडीएफ चैयरमैन कृष्ण पुंडीर, सभासद सन्नी राणा, मंडलध्यक्ष भाजपा मनोज राणा, संजयवीर राणा, सुदेश राणा प्रधान, अशोक सहरावत, सभासद राजूपाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।