सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जनमंच में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में मुख्य अतिथि दुबई से आयी अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता जॉनी विश्वनाथ ने कहा कि मेरी डिक्शनरी में नामुमकिन शब्द नहीं है। यदि हम कोई संकल्प ले तो रास्ता खुद ब खुद निकल आता है। उन्होंने कहा कि यदि आप किसी काम को करना चाहते हैं तो रास्ता ढूंढोंगे और यदि नही करना चाहते हो तो बहाना ढूंढोंगे। उन्होंने कहा कि मेरा धर्म इंसानियत है। जॉनी ने महिलाओं को उनकी ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि अपने भीतर असुरक्षा की भावना त्यागर कर आगे बढे़।