देवबंद। रणखंडी गांव से होकर निकल रहे रजवाहे में एक व्यक्ति का शव पड़े होने से सनसनी फैल गई। चरथावल निवासी तेजपाल सिंह रजवाहे के किनारे टहलने के लिए निकला था। तभी उसकी नजर रजवाहे में पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत गांव वालों की इसके बारे में जानकारी दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास कराए। लेकिन किसी ने भी उसकी शनाख्त नहीं की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शव पुरुष का है जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। हालत देखने से लग रहा है कि वह काफी दिनों से पानी में पड़ा हुआ है।