फतेहपुर।
अखंड परमधान मवई धाम की फर्जी तरीके से जमीन बेंचने के मामले में पांच महीने से फरार चल रहे स्वामी परमानंद महाराज के शिष्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चांदपुर से स्वामी नित्यानंद को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें अदालत में पेंश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
स्वामी परमानंद जी महाराज के आश्रम अंखड परमधाम मवई में उनके ्ष्यिय नित्यानंद बतौर प्रबंधक देखरेख करते थे। आरोप है वर्ष 2006 में प्रबंधक रहते हुए नित्यानंद ने आश्रम की बेशकीमती जमीन को जालौन के बबीना निवासी विटोल पत्नी साधू सिंह राजावत के हाथों औने पौने दाम में ब्रिकी कर दी थी। मामले की जानकारी स्वामी परमानंद जी महराज ने उन्हें प्रबंधक से दायित्व से मुक्त करते हुए स्वामी चेतनानंद जी को प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंप दिया। स्वामी चेतनानंद जी ने इसी साल अप्रैल माह में नित्यानंद के खिलाफ फर्जी तरीके से आश्रम की जमीन बिक्री करने का मामला दर्ज कराया था। एसओ चांदपुर ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस नित्यानंद को तलाश थी। उनके कस्बा में आने की जानकारी पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।