एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर की नीशू चैधरी को यूपी महिला रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है। नीशू की इस उपलब्धि पर जनपद के खिलाड़ियों ने खुशी जतायी है।
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के गांव झबीरण निवासी हरबीर सिंह की पुत्री नीशू चैधरी को यूपी महिला रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है। यह पहला मौका है, जब कोई सहारनपुर का खिलाड़ी इतनी बड़ी प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करेगा। यह सहारनपुर क्रिकेट के लिए बडे़ गर्व का विषय है। नीशू का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव रहा है। उनके चाचा सचिन कालियार का बहुत बड़ा योगदान है। चाचा के साथ ही नीशू क्रिकेट की प्रैक्टिस किया करती थी। सरसावा के मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ने निशू का क्रिकेट में रूझान देखते हुए काफी सहयोग किया। नीशू आठ वर्षाें से कानपुर रेलवे में काम कर रही हैं। नीशू ने अपनी सफलता का श्रेय वरिष्ठ क्रिकेटर अकरम सैफी को दिया है। समय समय पर उन्होंने नीशू को प्रोत्साहित किया। नीशू को एसडीसीए अध्यक्ष अमर गुप्ता, सेकेट्री लतीफुर्रहमान, पाल्ली कालड़ा, परविन्द सिंह, वक्कार अहमद, संजीव जखमौला, राजकुमार, साजिद उमर, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, नरेंद्र कौशिक, राकेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, राजीव गोयल, आमिर कुरैशी, आदिल खान, विक्की चैधरी, विनय कुमार, सचिन सैनी ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।