सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। प्रभु जी का परिवार तहसील शिव मंदिर की ओर से शनिवार को साउथ सिटी मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ हुई। श्रीमद् भागवत पूजन से पहले तहसील शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा साउथ सिटी मैदान तक निकाली गई। शोभायात्रा में 11 हजार 100 महिलाएं एवं 250 ब्राह्मण सो दंडी स्वामी शामिल हुए और कथावाचक राघवाचार्य करत सबसे पीछे चल रहा था। शोभायात्रा के साउथ सिटी मैदान में बनाए गए कथा पंडाल में पहुंचने पर श्रीमद् भागवत कथा का पूजन हुआ डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल व गुरप्रीत सिंह बग्गा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर व पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा भी शोभायात्रा में शामिल हुए रहे। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा और उनके भाई राहुल लखन पाल शर्मा ने पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया।श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश करते हुए कथा के पहले दिन राघवाचार्य जी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कोई साधारण पुस्तक नहीं है बल्कि स्वयं भगवान श्री कृष्ण श्रीमद् भागवत कथा का स्वरूप है आज के युग में श्रीमद् भागवत कथा और भगवान श्री कृष्ण में तनिक भी अंतर नहीं है जब भगवान श्री कृष्ण अपना मानव जीवन पूरा करके जा रहे थे तो उस समय वह श्रीमद्भागवत गीता में ही समा गए थे उन्होंने अपनी ज्योति को श्रीमद्भागवत गीता में समाहित कर दिया था।
शोभा यात्रा से पहले संपन्न हुई पूजा
श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने और शोभा यात्रा से पहले साउथ सिटी मैदान में 108 भागवत और अट्ठारह महा पुराणों के जवानों ने पूजा-अर्चना की और यहां पर नांदी श्राद्ध के बाद पंचांग पूजा की गई। मंडप प्रवेश किया गया। तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय के अनुसार अब हर रोज दोपहर 1 बजका 30 मिनट पर कथा प्रारंभ होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। साउथ सिटी मैदान में अखंड भंडारा चल रहा है जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं इस कार्यक्रम में शामिल होकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों से धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया जा रहा है।