• Home
  • >
  • नेपाल सिंह कसाना का जोरदार स्वागत
  • Label

नेपाल सिंह कसाना का जोरदार स्वागत

CityWeb News
Tuesday, 22 October 2019 04:53 PM
Views 710

Share this on your social media network

सहारनपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैधरी नेपाल सिंह कसाना का सहारनपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यमुनानगर के देवधर में आयोजित गूर्जर महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में आमंत्रित वरिष्ठ संमाज सेवी चंद्रपाल सिंह कसाना साथ पहुँचे थे। जनपद से गुजरने पर घण्टाघर के पास स्थित होटल में दर्जनों समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी चैधरी नेपाल सिंह कसाना ने कहा कि साथियों का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। समाज हित मे सामाजिक सरोकारों पर उनकी भावना हमेशा समर्पित हैं। स्वागत करने वालो में हरि सिंह कन्या डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ विक्रम सिंह पंवार, राहुल गुर्जर, नीरज चैधरी, ऋषिपाल चैधरी, अभिषेक चैधरी, मनोज पँवार,सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।’

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web