सहारनपुर। समाज सेवी चौ.राजवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को सफलता हासिल करने के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, ताकि वह राष्ट्र व समाज की उन्नति में सहयोगी बन सके।
चौ.राजवीर सिंह पेपर मिल रोड स्थित आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह जिस प्रकार से आज यहां पुरस्कार पा रहे है, इसी प्रकार भविष्य में भी सफलता हासिल कर आगे बढ़े। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक नकली राम उपाध्याय ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह एक नये कदम की ओर बढ़ रहे है। प्रधानाचार्य श्रीभगवान, अरूण, लक्ष्मी देवी, रंजनी, अनफाल हुसैन, शुभम यादव, शाईस्ता, निशा आदि छात्र-छात्राओं ने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। कक्षा 11 में आरती रानी ने प्रथम, कक्षा 9 में सीमा शर्मा, कक्षा 8 साक्षी सात में दीपक व छह में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।