राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ को लेकर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। इसी कड़ी में थाना नानौता पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध शराब व नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को थाना नानौता पुलिस द्वारा अभियुक्त राजेश पुत्र चोहल सिंह निवासी कल्लनहेडी थाना नानौता, सहारनपुर को एक पेटी अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का व एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। पकडे़ गये आरोपी से पुलिस अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।