• Home
  • >
  • नानौता की बेटी कलाकार पति के साथ दुनिया में कर रही नाम रोशन
  • Label

नानौता की बेटी कलाकार पति के साथ दुनिया में कर रही नाम रोशन

CityWeb News
Sunday, 10 November 2019 05:35 PM
Views 830

Share this on your social media network

-महज पांचवी पास वाजिद खान पत्नि मरियम के साथ अपने हुनर से हो चुके दुनिया में मशहूर
सिटीवेब अरविन्द सिसौदिया।
नानौता। नानौता की बेटी मरियम और अपने पांचवी कक्षा पास पति वाजिद खान आर्टिस्ट के नाम से मशहूर हो चुके के साथ मिलकर भारत देश का नाम विदेशों में भी रोशन कर रही है। लोहे की कीलों से लकडी के बोर्ड पर पेटिंग बनाने की बेमिसाल कला के चलते दोनों कलाकारों का नाम गिनीज बुक आॅफ रिकार्ड और लिम्का बुक में भी दर्ज हो चुका है। नानौता पहंुचने पर उनका नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रविवार को वाजिद खान अपनी पत्नि मरियम के साथ अपनी ससुराल नानौता नगर पंहुचे। जहां नगरवासियों द्वारा प्रकाश कंुज विहार स्थित ग्राम प्रधान विजेन्द्र त्यागी के आवास पर एक स्वागत समारोह किया गया। इस दौरान वाजिद खान ने बताया कि वह मूल रूप से इंदौर के मंदसौर के रहने वाले है। उनके द्वारा महात्मा गांधी, वल्र्ड वार टू (द्वितीय विश्व युद्व), स्वामी विवेकानन्द, रजनीश ओशो, माइकल जैक्सन, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेलशन मंडेला, ओपरोविन थ्रे, साईबाबा आदि सैंकडो से अधिक कील से तस्वीर बनाकर अपना डंका बजा चुके है। तो कई पेंटिंग तो बंदूक की गोलियो के छर्रे व इंजनो के निकलने वाले पार्टस से बनाने की कला से उकेरी है। पति-पत्नि दोनो मिलकर इस काम को अंजाम दे रहे है। इस दौरान विरेन्द्र त्यागी, सुशील जैन, प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह चैहान, सुशील जैन, चरण सिंह, नवीन त्यागी, मालू जैदी सहित काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
40 से ज्यादा देशों में कर चुके है काम -
वाजिद खान आर्टिस्ट के अनुसार वह फ्रांस, टर्की, जर्मनी, इटली, दुबई, अफ्रीका के तंजानिया, दुबई सहित करीब 40 से अधिक देशों में अपनी आर्ट का प्रतिभा मनवा चुके है। जबकि उनको आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी लेक्चर देने का बुलावा आ चुका है। उनकी इस कला के चलते ही उनका नाम गिनीज बुक व लिम्का बुक में रिकाॅर्ड हो चुका है।
कैसे मिली वाजिद को प्रेरणा -
वाजिद खान ने बताया कि उनके पिता मंदसौर में होटल चलाते है। जहां मध्यप्रदेश में ही उनकी मुलाकात आईआईएम प्रोफेसर डा. अमित कुमार से हुई थी। उनके अंदर उभर रही कला को देखकर प्रोफेसर द्वारा उनको उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जागरूक किया। इसी का परिणाम है कि आज वो लकडी के बोर्ड पर लोहे की कीलों से सैंकडो से अधिक पेंटिग बनाकर दुनियाभर के 40 से अधिक देशो में काम कर चुके है। उन्होनें बताया कि अब जल्द ही वो लंदन, कतर और दुबई में बडे रूप में मिले आर्डर पर काम शुरू करने जा रहे है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web