• Home
  • >
  • नानौता का लाल बना उत्तर प्रदेश का मंत्री
  • Label

नानौता का लाल बना उत्तर प्रदेश का मंत्री

CityWeb News
Wednesday, 21 August 2019 05:58 PM
Views 1022

Share this on your social media network

नानौता (सहारनपुर)। नानौता निवासी व विधायक विजय कश्यप के योगी सरकार में राज्यमंत्री बनते ही नानौतावासी खुशी से झूम उठे। नगरवासियों ने उनके आवास पर पंहुचकर उनके बुजुर्ग पिता को बधाइंया दी। तो वहीं आवास पर पंहुचे सभी लोगों को मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। मूल रूप से मुज्जफ्फरनगर के लखनौती निवासी प्रकाशचंद कश्यप सिंचाई विभाग में सींचपाल बन गए और सरकारी नौकरी नानौता क्षेत्र में करने के चलते उन्होनें नानौता ब्लाॅक के गांव जैदपुरा में ही रहने लगे। जहां उनकों चार संताने पैदा हुई। जिसमें विजय कश्यप, अजय कश्यप व दो बहने संचिला व रेखा रानी थी। जिसमें से उनकी बडी संतान विजय कश्यप 2017 के विधानसभा चुनाव में मुज्जफ्फरनगर के चरथावल से दो बार लगातार हारने के बाद भाजपा. से विधायक चुने गए। जिन्हें योगी सरकार में 21 अगस्त को राज्यमंत्री बनाया गया।

अपने चार बहनों भाईयो में सबसे बडे विजय कश्यप ने प्रारंभिक शिक्षा जैदपुरा गांव से करने के बाद हाईस्कूल व इंटर नानौता के किसान सेवक इंटर कालेज से की। इसके बाद पोस्टग्रेजुएट सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कालेज से की। जिसके बाद उन्होनें काफी समय तक संघ के विभिन्न पदो पर कार्य किया। इसके बाद उनके पिता रिटायर हो गए और नानौता नगर में मकान बनाकर रहने लगे। उन्होनें वर्ष 2004 में बाइको की एंजेसी भी ली। लेकिन काम ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होनें भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्ष 2007 में उन्हें चरथावल से पहली बार टिकट मिला लेकिन हार गए। दूसरी बार फिर 2012 में वहीं से टिकट मिला लेकिन इस बार भी किस्मत उनसे बाल-बाल रूठ गई। जिसके बाद वर्ष 2017 में पार्टी ने उनमें फिर से आस्था जताते हुए टिकट दिया। लेकिन किस्मत इस बार उनके साथ थी। और बडे अंतर से वो चुनाव जीत गए। जिसके बाद उन्होने पीछे मुडकर कभी नहीं देखा और अपने साफ-सुथरे जीवन में राज्यमंत्री के पद पर शपथ ली।

मध्यमवर्गीय परिवार पिता की सैलरी पर पूरा परिवार भरण पोषण करता आ रहा था। जिसके बाद वर्ष 1998 में उनके छोटे भाई अजय की ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में नौकरी लग गई। और अजय की पत्नि भी सरकारी स्कूल में अध्यापक बनी। और पिता के घर से अलग ब्लाॅक में बने आवास में रहने लगे। विधायक विजय कश्यप की पत्नि को दो लडके हुए। जो कि कक्षा 7 व 5 में सहारनपुर जाकर पढते है। पत्नि सपना कश्यप घरेलू महिला के रूप में रहती है। इनके साथ बुजुर्ग पिता प्रकाशचंद कश्यप साथ रहते है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web