अरविंद सिसौदिया।
नानौता। विधानसभा उपचुनाव के लिए आचार संहिता लगते ही नगर में लगे नेताओं के होर्डिंग्स नगर पंचायत द्वारा उतरवाएं गए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी बृजेन्द्र कुमार द्वारा आचार संहिता जारी होते ही नगर में लगे नेताओ और राजनीतिक पार्टियों के बैनरो व होर्डिंग्सों को टीम द्वारा उतरवाया गया। सहारनपुर जिले में गंगोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर वर्तमान विधायक प्रदीप चैधरी के कैराना सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नामांकन, वापसी 7 अक्टूबर, चुनाव 21 अक्टूबर व मतगणना आगामी 24 अक्टूबर को होनी है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों में चुनाव जीतने के लिए जीजान लगानी शुरू कर दी है। जहां सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है तो वहीं भाजपा ने अभी तक भी अपने पत्ते नहीं खोले है।