सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। एक दिसम्बर को स्क्रैप व्यापारी से लूटपाट करने आये दूसरे आरोपी को पुलिस ने लूटी गई मोटर साईकिल व अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि एक दिसम्बर को कुछ लोगों ने स्क्रैप व्यापारी से लूटपाट की थी। शोर मचाने पर भागते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और दूसरा मोटर साईकिल लूटकर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में दबिश कर रही थी। नगर कोतवाली प्रभारी के निर्देशन में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी मनवीर पुत्र फूल सिंह निवासी हरियाणा को एक तमंचा व लूटी गई मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।