सिटीवेब/सुरेंद्र अरोड़ा।
अम्बेहटा।स्वच्छ भारत अभियान के तहत अम्बेहटा के श्री अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय एवं उसके आसपास क्षेत्र से कूडा करकट हटाया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य रघुनाथ सिंह चैहान ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूल के एनसीसी कैडेट्सों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। लोगों से आह्वान किया गया कि वे अपने आसपास क्षेत्र में सफाई रखें। स्वच्छ वातावरण से ही स्वच्छ भारत बनेगा।