सहारनपुर। सहारनपुर में आज बीडी बाजोरिया इण्टर कालेज 83 यूपी बी.एन.एन.सी.सी. सहारनपुर के द्वारा जल संरक्षण - जन जागरण के तहत जल शक्ति अभियान रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत कलक्ट्रेट से हुई जो कमिश्नर कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। बीडी बाजोरिया इंटर कालेज के एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत डिफेन्स पर्सनल डे के दिवस पर जल संरक्षण के प्रचार व प्रसार हेतु इस रैली का आयोजन किया गया हे। रैली के माध्यम से हम लोगो का संदेश देना चाहते है कि जो उपलब्ध जल है वो कितना महत्वपूर्ण है।